बरेली: 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, तीन दिन चलेगी स्पेशल लोक अदालत; ज्यादा से ज्यादा वाद निपटाने का लक्ष्य
- Advertisement -
बरेली: 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, तीन दिन चलेगी स्पेशल लोक अदालत; ज्यादा से ज्यादा वाद निपटाने का लक्ष्य
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह-द्वितीय के निर्देशन में हुई प्रशासनिक बैठक, DLSA सचिव जया प्रियदर्शिनी ने दिए तामीला और प्रचार के निर्देश*
*बरेली, 02 मई 2026:* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर 09 मई 2026 शनिवार को जनपद न्यायालय और सभी बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इससे पहले तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत भी लगाई जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जनपद न्यायालय सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।
*ज्यादा वाद निपटाने पर जोर, PLV कर रहे प्रचार*
बैठक जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह-द्वितीय, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में हुई। संचालन अपर जनपद न्यायाधीश उमा शंकर कहार, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने किया। नोडल अधिकारी ने सभी विभागों को ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण के निर्देश दिए।
अपर सिविल जज (सी.डि.) जया प्रियदर्शिनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली ने अधिकारियों से लोक अदालत में लगे वादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन नोटिस का तामीला पुलिस या विभाग खुद कर सकता है, उनका तामीला कराकर निस्तारण कराया जाए।
सचिव जया प्रियदर्शिनी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले तीन दिन की विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें लघु आपराधिक वादों का निपटारा होगा। प्रचार के लिए पैरा लीगल वालंटियर शहर भर में जाकर लोगों को लोक अदालत के फायदे बता रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि दोनों लोक अदालतों में पहुंचकर अपने केस का निस्तारण कराएं।
*बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद*
बैठक में डिप्टी सी.एम.ओ. पवन कपाही, ए.आर.टी.ओ. वैभव सोडी, बीएसएनएल लेखाधिकारी अरविन्द कुमार शर्मा, शिक्षा विभाग से तौसीफ अहमद, बी.डी.ए. से विनोद कुमार, कैनाल न्यायालय से बृजपाल समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए।