बरेली: हत्या के प्रयास में फरार मुजम्मिल खान गिरफ्तार, ईंट से किया था सिर पर वार; महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी
- Advertisement -
बरेली: हत्या के प्रयास में फरार मुजम्मिल खान गिरफ्तार, ईंट से किया था सिर पर वार; महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*किला पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा, वारदात में इस्तेमाल ईंट बरामद; थानाध्यक्ष संतोष कुमार की टीम को मिली सफलता*
*बरेली, थाना किला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी मुजम्मिल खान ने 22 अप्रैल की रात नीम वाली मस्जिद के पास शादाब मियां के सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे भाग गया था। गुरुवार को किला पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग से उसे दबोच लिया गया।
*कहासुनी के बाद ईंट से हमला, सिर फोड़कर हुआ फरार*
पुलिस के मुताबिक 22 अप्रैल 2026 की रात नीम वाली मस्जिद क्षेत्र में शादाब मियां पुत्र शकील बेग का मुजम्मिल खान से विवाद हो गया। आरोप है कि मुजम्मिल अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और कहासुनी के दौरान गुस्से में शादाब के सिर पर ईंट मार दी। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना किला में BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
*मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रॉसिंग से दबोचा गया*
01 मई को थाना किला पुलिस गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित मुजम्मिल किला पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल ईंट भी बरामद हुई है।
*पूछताछ में कबूला गुनाह, महाराष्ट्र में छिपा था आरोपी*
गिरफ्तार आरोपी मुजम्मिल खान पुत्र मोहम्मद उल्लाह खान निवासी जखीरा, ऐवाने मजहर के सामने, थाना किला का रहने वाला है। वह फिलहाल गोविंद नगर, थाना रसायनी, जिला ठाणे महाराष्ट्र में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि गुस्से में आकर शादाब पर ईंट से हमला किया था। उसने अपनी गलती मान ली है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष संतोष कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक नौमित नागर और कांस्टेबल कुलदीप कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।