बरेली में सीयूसीईटी 2026 लॉन्च: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी देगी 50 करोड़ की स्कॉलरशिप, एआई-बेस्ड एजुकेशन से खुलेंगे ग्लोबल करियर*

0 14

- Advertisement -

बरेली में सीयूसीईटी 2026 लॉन्च: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी देगी 50 करोड़ की स्कॉलरशिप, एआई-बेस्ड एजुकेशन से खुलेंगे ग्लोबल करियर*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*प्रो वीसी डॉ. टी.पी. सिंह बोले- सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल और इनोवेशन बनेगी सफलता की कुंजी; 68 नए इंडस्ट्री-अलाइनड कोर्स शुरू*

*बरेली, बदलते दौर में युवाओं को फ्यूचर-रेडी बनाने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने बरेली में सीयूसीईटी 2026 पोर्टल लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप योजना का भी ऐलान किया गया। प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने कहा कि अब सिर्फ डिग्री से नहीं, बल्कि स्किल, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोजर से ही करियर बनेगा।

*23 बड़ी कंपनियों से टाई-अप, जॉब नहीं जॉब क्रिएटर बनेंगे छात्र*
प्रेस वार्ता में प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी देश की पहली प्राइवेट एआई-ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी है। यूनिवर्सिटी ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम समेत 23 से ज्यादा कंपनियों के साथ मिलकर कोर्स को रोजगारपरक और टेक्नोलॉजी ड्रिवन बनाया है।

100 से अधिक कॉरपोरेट्स के साथ बने कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड से छात्रों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट में सीधी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘कैम्पस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहल से स्टार्टअप्स को फंडिंग, इनक्यूबेशन और पेटेंट सपोर्ट मिल रहा है। इससे छात्र जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बन रहे हैं।

*2500 करोड़ का एआई स्मार्ट कैंपस, 68 नए कोर्स शुरू*
डॉ. सिंह ने बताया कि करीब 2500 करोड़ रुपये से बना एआई-इनेबल्ड स्मार्ट कैंपस रिसर्च और टेक लर्निंग को नई रफ्तार दे रहा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्मार्ट हेल्थकेयर, एआई-एमएल रिसर्च सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एसएएस एआई एंड डेटा साइंस लैब जैसे सेंटर छात्रों को ग्लोबल लेवल पर तैयार कर रहे हैं।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 68 एआई-एनहँस्ड और इंडस्ट्री-अलाइनड प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। इनमें UG, PG और लेटरल एंट्री कोर्स शामिल हैं। डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी जैसे फ्यूचर टेक पर फोकस रहेगा।

*पहले सत्र में 2000 छात्रों को मिली स्कॉलरशिप*
सीयूसीईटी 2026 के जरिए मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को बड़ी स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रो. सिंह ने बताया कि पहले ही सत्र में 2000 से ज्यादा छात्रों को करोड़ों की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि ‘क्वांटम फॉर भारत’ मिशन और देश का पहला एआई हेल्थकेयर हैकाथॉन कराकर यूनिवर्सिटी ने एआई और इनोवेशन में अपनी पहचान बनाई है। सीयूसीईटी 2026 पोर्टल सिर्फ एडमिशन नहीं, बल्कि यूपी के युवाओं को ग्लोबल करियर से जोड़ने का अभियान है। छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।