बरेली में 140वें मजदूर दिवस पर गरजे यूनियन नेता: अंबेडकर पार्क में जोशीले गीतों से हुई शुरुआत, निजीकरण और महंगाई पर फूटा गुस्सा*
- Advertisement -
बरेली में 140वें मजदूर दिवस पर गरजे यूनियन नेता: अंबेडकर पार्क में जोशीले गीतों से हुई शुरुआत, निजीकरण और महंगाई पर फूटा गुस्सा*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन का जोरदार प्रदर्शन, ‘8 घंटे काम-8 घंटे आराम’ का नारा गूंजा; पुरानी पेंशन और 5 दिन कार्य सप्ताह की मांग उठी*
*बरेली,अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर गुरुवार शाम अंबेडकर पार्क में बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने 140वें मजदूर दिवस का जोरदार आयोजन किया। प्रशासन से सुबह अनुमति मिलने के बाद फेडरेशन ने जी-तोड़ मेहनत कर शाम 5 बजे कार्यक्रम को सफल बनाया। युवाओं के जोशीले गीतों से पूरे पार्क का माहौल श्रमिक एकता के नारों से गूंज उठा।
*महंगाई-बेरोजगारी पर हमला, शिकागो के शहीदों को किया याद*
कार्यक्रम का शुभारंभ फेडरेशन अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने किया। महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और काम के घंटों में बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा। संचालन कर रहे ललित चौधरी ने शिकागो के शहीदों को याद करते हुए “8 घंटे काम, 8 घंटे सामाजिक सरोकार और 8 घंटे विश्राम” का ऐतिहासिक नारा दोहराया।
यूनाइटेड फोरम बरेली के अध्यक्ष पी.के. माहेश्वरी ने निजीकरण को देश हित के खिलाफ बताया। उन्होंने बैंकों में भर्ती और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग उठाई। पीयूसीएल के यशपाल सिंह ने न्यूनतम वेतन कानून सख्ती से लागू करने की चेतावनी दी और बरेली के दो बुजुर्ग साथियों को हाउस अरेस्ट करने को तानाशाही बताया।
*पुरानी पेंशन बहाली और काला TET कानून खत्म करने की मांग*
पुष्पा गंगवार ने पुरानी पेंशन बहाली और काला टीईटी कानून खत्म करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। कार्यक्रम को राजेंद्र सिंह, विमल कुमार वशिष्ठ, नवनीत शर्मा, हरिशंकर, नवींद्र कुमार दिशा, के.पी. सिंह, राधा रमण मिश्र, राकेश मिश्रा, टी.डी. भास्कर, कैलाश बाल्मीकि, राकेश बाबू, जीवन सिंह, सर्वेश मौर्य, ओम देव बरतिया और मोहित देवल समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
मजदूर एकता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेकर शिकागो के शहीदों को नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।