शीशगढ़ में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन का छापा: नियम तोड़ने पर दो सेंटर सील, टेक्नीशियन करते मिले जांच*

0 33

- Advertisement -

शीशगढ़ में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन का छापा: नियम तोड़ने पर दो सेंटर सील, टेक्नीशियन करते मिले जांच*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*SDM मीरगंज ने 5 सेंटरों पर मारी रेड, रेडियोलॉजिस्ट गायब मिले; बिना डॉक्टर अल्ट्रासाउंड पर सख्त रोक, आयुक्त को भेजी रिपोर्ट*

*मीरगंज, कस्बा शीशगढ़ में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर गुरुवार को प्रशासन का चाबुक चला। आयुक्त और जिलाधिकारी के आदेश पर SDM मीरगंज आलोक कुमार की टीम ने 5 सेंटरों पर औचक छापेमारी की।

जांच में बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। दो सेंटर बंद मिले जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि एक सेंटर पर टेक्नीशियन मरीजों का अल्ट्रासाउंड करता पकड़ा गया।

*कहां क्या मिला: दो सील, एक पर टेक्नीशियन कर रहा था जांच*

निरीक्षण में श्रद्धा केयर की कठेरिया बिल्डिंग और मां अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले।

दोनों को तत्काल सील कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाला मामला श्री रामगंगा अल्ट्रासाउंड सेंटर का रहा। यहां टेक्नीशियन कुलदीप कुमार मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हुए मिला, जो PCPNDT एक्ट का सीधा उल्लंघन है। नियम के मुताबिक अल्ट्रासाउंड सिर्फ MBBS और रेडियोलॉजी में प्रशिक्षित डॉक्टर ही कर सकता है।

ओम लाइफ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट एम.यू. खान नदारद मिले। स्टाफ ने कहा कि वह नमाज पढ़ने गए हैं, लेकिन कोई वैकल्पिक डॉक्टर मौजूद नहीं था। आरुषि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मशीन ढकी मिली और बोर्ड पर 20 तारीख से सेवा बंद होने की सूचना लिखी थी। यहां भी कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला।

*बिना विशेषज्ञ जांच पर रोक, संचालकों में मच गया हड़कंप*

SDM आलोक कुमार ने सभी संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि बिना योग्य रेडियोलॉजिस्ट के किसी भी हाल में अल्ट्रासाउंड न किया जाए। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट आयुक्त और जिलाधिकारी को भेज दी गई है। कार्रवाई के बाद शीशगढ़ के बाकी अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।