सीबीगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के फरार आरोपी हरीश कश्यप गिरफ्तार, आलाकत्ल लाठी-डंडे बरामद*
- Advertisement -
सीबीगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के फरार आरोपी हरीश कश्यप गिरफ्तार, आलाकत्ल लाठी-डंडे बरामद*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*जोगीठेर में शराब के नशे में गाली-गलौज पर हुआ था खूनी संघर्ष, हरिओम तिवारी की इलाज के दौरान मौत; पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस*
*बरेली, 01 मई 2026:* थाना सीबीगंज पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को धर दबोचा है। 19 अप्रैल को ग्राम जोगीठेर में हुए खूनी संघर्ष में घायल हरिओम तिवारी की मौत के बाद से आरोपी फरार था। गुरुवार को पस्तौर मोड़ से आरोपी हरीश कुमार कश्यप उर्फ नन्होरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आलाकत्ल दो लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए।
*शराब के नशे में गाली-गलौज बनी मौत की वजह*
पुलिस के मुताबिक 19 अप्रैल को हरिओम तिवारी पुत्र हरिनन्दन शराब के नशे में आरोपी हरीश के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि हरीश कुमार कश्यप उर्फ नन्होरी और उसके पिता रामदास ने लाठी-डंडों से हरिओम पर हमला बोल दिया। गंभीर हालत में हरिओम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
*पत्नी की तहरीर पर हत्या की धारा बढ़ी*
20 अप्रैल को मृतक की पत्नी निर्मला ने थाना सीबीगंज में मुकदमा दर्ज कराया। पहले सामान्य धाराओं में केस लिखा गया, लेकिन हरिओम की मौत के बाद मुकदमे में धारा 103(1) BNS यानी हत्या की धारा जोड़ दी गई। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
*मुखबिर की सूचना पर पस्तौर मोड़ से दबोचा*
01 मई को शांति व्यवस्था और वांछितों की तलाश में चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने पस्तौर मोड़ से 22 वर्षीय हरीश कुमार कश्यप उर्फ नन्होरी निवासी जोगीठेर गौटिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो लाठी/डंडे भी बरामद हुए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक मोहित कुमार शर्मा, कांस्टेबल अरविन्द कुमार और कांस्टेबल हितेश कुमार शर्मा की टीम ने अंजाम दिया।