फरीदपुर में खूनी रात: खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी*
- Advertisement -
फरीदपुर में खूनी रात: खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*रायपुर हंस गांव का मामला, दावत से लौटकर सोया था इंद्रपाल; सुबह खून से लथपथ मिला शव, SP साउथ और फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर*
*बरेली, फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे 40 वर्षीय किसान इंद्रपाल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह परिजन जब खेत पहुंचे तो झोपड़ी में खून से लथपथ शव देख चीख पड़े। वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
*दावत से लौटकर सोया था, सुबह मिली लाश*
मृतक इंद्रपाल पुत्र अजयवीर सिंह अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। खेती कर परिवार चलाता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात वह गांव में एक दावत में गया था। देर रात घर लौटा और फिर खेत पर बनी झोपड़ी में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन खेत पहुंचे तो अंदर का मंजर देख पैरों तले जमीन खिसक गई। इंद्रपाल का शव खून से लथपथ पड़ा था।
*SP साउथ-दरोगा मौके पर, रंजिश की आशंका*
सूचना पर एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ फरीदपुर संदीप सिंह भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी अदावत में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस गांव वालों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। एसपी साउथ ने दावा किया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।