बरेली में वकीलों का शक्ति प्रदर्शन: रोटरी भवन में उमड़ा अधिवक्ताओं का सैलाब, यूपी बार काउंसिल सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने भरी हुंकार*

0 21

- Advertisement -

बरेली में वकीलों का शक्ति प्रदर्शन: रोटरी भवन में उमड़ा अधिवक्ताओं का सैलाब, यूपी बार काउंसिल सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने भरी हुंकार*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*एडवोकेट बार एसोसिएशन का भव्य आयोजन, पूर्व जज तेजपाल राणा बोले- समाज की रीढ़ हैं अधिवक्ता; दर्जनों वकीलों को किया सम्मानित*

*बरेली, चौपला चौराहा स्थित रोटरी भवन में शुक्रवार को एडवोकेट बार एसोसिएशन, बरेली का भव्य कार्यक्रम हुआ। सैकड़ों की ताद में पुरुष और महिला अधिवक्ताओं की मौजूदगी से पूरा हॉल खचाखच भर गया। कार्यक्रम में वकीलों की एकजुटता और जोश देखते ही बन रहा था।

*मुख्य अतिथि शिरीष मेहरोत्रा, विशेष अतिथि तेजपाल राणा रहे मौजूद*
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने की, जबकि संचालन सचिव गौरव सिंह राठौर ने संभाला। संरक्षक मंडल सदस्य आंगन सिंह और संजय वर्मा की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमा दी। मुख्य अतिथि यूपी बार काउंसिल सदस्य शिरीष मेहरोत्रा और विशेष अतिथि पूर्व न्यायाधीश तेजपाल राणा का बैज लगाकर और पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में दोनों अतिथियों ने कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ हैं। न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में वकीलों की भूमिका सबसे अहम है। संगठन की एकजुटता ही अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है।

*इन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में शिरीष मेहरोत्रा, नरेश पाल सिंह, परमार, रशीद, प्रदीप यादव, धरजीत सिंह, शेर सिंह, रशीद मालिक, पीसी सहगल, अरुण कुमार सक्सेना और राजीव कुमार सक्सेना प्रमुख रहे।

*महिला अधिवक्ताओं ने भी दिखाया दमखम*
महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी खास रही। कविता सक्सेना, चंद्रकली कश्यप, सुची शर्मा, नीरज यादव, पारुल शर्मा, सुषमा माहेश्वरी, शिल्पी और रूबीन समेत तमाम महिला वकीलों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद अधिवक्ताओं के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और सम्मान की भावना को मजबूत करना था। अंत में सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार जताया गया।