भमोरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 किलो डोडा चिलका के साथ दो तस्कर दबोचे, अपाचे बाइक और मोबाइल भी बरामद

0 2

- Advertisement -

भमोरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 किलो डोडा चिलका के साथ दो तस्कर दबोचे, अपाचे बाइक और मोबाइल भी बरामद

रिपोर्ट/फिरोज खान

- Advertisement -

*चांढपुर-बल्लिया रोड पर चेकिंग के दौरान भाग रहे युवकों को घेरा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 लाख कीमत; NDPS एक्ट में केस दर्ज*

*बरेली, भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के रैकेट पर तगड़ा वार किया है। बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को 8 किलो 289 ग्राम डोडा चिलका के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। मौके से अपाचे मोटरसाइकिल UP25EN2946 और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। बरामद डोडा चिलका की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

*खाटू श्याम मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़े आरोपी*
30 अप्रैल की सुबह 05:15 बजे थाना भमोरा पुलिस टीम चांढपुर-बल्लिया रोड पर गश्त और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। खाटू श्याम मंदिर के पास एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से प्लास्टिक के पैकेट में 8 किलो 289 ग्राम डोडा चिलका निकला।

*छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचते थे, मुनाफा आधा-आधा*
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र अमरपाल, 19 वर्ष, निवासी ग्राम चम्पतपुर और हिमांशु पुत्र प्रदीप कुमार, 20 वर्ष, निवासी ग्राम नगला, थाना भमोरा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि डोडा चिलका एक अज्ञात सप्लायर से खरीदते थे। फिर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर महंगे दामों पर बेचते थे। मुनाफे की रकम आपस में बराबर बांट लेते थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

*टीम में ये रहे शामिल*
इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धमेन्द्र पंवार, सरदार नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राजपाल सिंह और कांस्टेबल मुस्तफा की टीम ने अंजाम दिया। भमोरा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।