जौनपुर में दर्दनाक हादसा: बरेली कॉलेज के शिक्षक मिन्नी यादव की मौत, डंपर में घुसी एर्टिगा कार; बड़े भाई की हालत नाजुक*

0 31

- Advertisement -

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: बरेली कॉलेज के शिक्षक मिन्नी यादव की मौत, डंपर में घुसी एर्टिगा कार; बड़े भाई की हालत नाजुक*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*बरेली लौटते वक्त सुजानगंज में बिगड़ा संतुलन, 11 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया; शिक्षक जगत में शोक की लहर*

*जौनपुर/बरेली, जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बरेली कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के शिक्षक मिन्नी यादव, 42 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों सगे भाई एर्टिगा कार से बरेली स्थित अपने कार्यस्थल लौट रहे थे।

*डंपर में जा घुसी कार, मौके पर तोड़ा दम*
बताया जा रहा है कि सुजानगंज के बाहरपुरकला गांव के पास अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार एर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मिन्नी यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई राजेंद्र यादव को गंभीर हालत में पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

*11 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया*
मिन्नी यादव बरेली कॉलेज में राजनीति शास्त्र के शिक्षक थे। सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के मिन्नी यादव अपने पीछे 11 साल का बेटा और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही बरेली कॉलेज समेत पूरे शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

एडवोकेट इमरान अंसारी, महेश गंगवार, अब्दुल इमरान, विशाल यादव, अशोक यादव, मोहम्मद जहीर, हेमंत यादव, असद अंसारी और आफताब आलम समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया। सभी ने कहा कि मिन्नी यादव सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते थे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।