बरेली में आवारा कुत्तों का कहर: रिटायर्ड शिक्षिका की ली जान, बाइक पर झपटे तो सड़क पर गिरीं, मौके पर मौत*

0 23

- Advertisement -

बरेली में आवारा कुत्तों का कहर: रिटायर्ड शिक्षिका की ली जान, बाइक पर झपटे तो सड़क पर गिरीं, मौके पर मौत*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*दामाद के घर जा रहीं मंजू सक्सेना का संतुलन बिगड़ा, दिल्ली में होना था इलाज; कर्मचारी नगर में कुत्तों के आतंक से दहशत, नगर निगम बेखबर*

*बरेली, कर्मचारी नगर में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक रिटायर्ड शिक्षिका की जिंदगी छीन ली। बेसिक शिक्षा विभाग से हाल ही में रिटायर हुईं 65 वर्षीय मंजू सक्सेना बुधवार को बेटे शानू के साथ बाइक से दामाद शुभम सक्सेना के घर केसर वाटिका जा रही थीं। वहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रवाना होना था। लेकिन ऑफिसर्स एन्क्लेव विस्तार कॉलोनी में राहुल प्रोविजन स्टोर के पास कुत्तों का झुंड बाइक के पीछे दौड़ पड़ा।

*अचानक हमले से बिगड़ा बैलेंस, सिर के बल गिरीं शिक्षिका*
अचानक हुए हमले से घबराकर मंजू सक्सेना का संतुलन बिगड़ गया। वह चलती बाइक से सड़क पर सिर के बल जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बिना पोस्टमॉर्टम अंतिम संस्कार कर दिया।

*नगर निगम की निष्क्रियता पर फूटा गुस्सा*
मंजू की समधिन शशि रायजादा ने बताया कि मंजू बीमार रहती थीं। इलाज के लिए दिल्ली जाना था, पर रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

इस हादसे ने नगर निगम की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने कहा कि पुलिस के संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। वहीं नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य बोले कि अभी जानकारी नहीं मिली है, सूचना मिलते ही कार्रवाई होगी। लेकिन शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और नगर निगम की टीम नदारद है। लोगों में भारी नाराजगी है।