क्योलड़िया में दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़: साकिब के पैर में लगी गोली, साथी समेत गिरफ्तार
- Advertisement -
- Advertisement -
क्योलड़िया में दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़: साकिब के पैर में लगी गोली, साथी समेत गिरफ्तार
रिपोर्ट/आसिफ अली
*नाबालिग से रेप कर वादी को तमंचा दिखा रहा था शातिर, मधुनगला मंदिर के पास घेराबंदी; .315 बोर तमंचा-चाकू बरामद*
*बरेली, क्योलड़िया थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित शातिर साकिब को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके साथी मुनीश को भी दबोच लिया। दोनों के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू और बाइक बरामद हुई है।
*28 को किया रेप, 29 को दी धमकी*
28 अप्रैल को साकिब और मुनीश ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। केस दर्ज होने के बाद दोनों फरार हो गए। 29 अप्रैल को पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी वादी को केस वापस लेने के लिए तमंचा दिखाकर धमका रहे हैं।
सूचना मिलते ही क्योलड़िया पुलिस हरकत में आई। मुखबिर ने बताया कि दोनों मधुनगला मंदिर के पास देखे गए हैं। टीम ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी बाइक से भागने लगे। कच्चे रास्ते पर बाइक स्लिप होकर गिर गई। खुद को फंसता देख साकिब ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
*पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी*
आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली सीधे साकिब के पैर में लगी और वो वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत दोनों को काबू कर लिया। घायल साकिब को इलाज के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है।
तलाशी में साकिब के पास से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक मिली। मुनीश के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। फील्ड यूनिट ने मौके से खोखा-कारतूस और दूसरे साक्ष्य जुटाए हैं।
दोनों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जानलेवा हमला, धमकी और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ है। पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर ऑपरेशन लंगड़ा के तहत जीरो टॉलरेंस है। ऐसे अपराधियों को हर हाल में सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
