बरेली में एजुकेशन का नया अध्याय: 30 अप्रैल को राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी LPS स्कूल का उद्घाटन

0 16

- Advertisement -

बरेली में एजुकेशन का नया अध्याय: 30 अप्रैल को राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी LPS स्कूल का उद्घाटन

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*रामगंगा नगर में खुलेगा इंटरनेशनल लेवल का कैंपस, झारखंड गवर्नर संतोष गंगवार भी होंगे मौजूद; स्मार्ट क्लास-रोबोटिक्स लैब से लैस 16वीं ब्रांच*

बरेली के एजुकेशन सेक्टर में बुधवार को नया इतिहास लिखा जाएगा। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस (LPS) ग्रुप अपनी 16वीं शाखा के साथ बरेली में एंट्री कर रहा है। रामगंगा नगर आवासीय योजना सेक्टर-3 में बने हाईटेक कैंपस का उद्घाटन 30 अप्रैल को शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।

इस मेगा इवेंट में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। LPS ग्रुप के संस्थापक और प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने बताया कि बरेली कैंपस को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर तैयार किया गया है।

*नेताओं और अफसरों का लगेगा जमावड़ा*
उद्घाटन समारोह में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, आंवला सांसद नीरज मौर्य, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. के.पी. सिंह मौजूद रहेंगे। स्कूल प्रबंधन से MD सुशील कुमार, GM हर्षित सिंह और शिखरपाल सिंह तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

*1983 से 2026 तक: 11 बार यूपी टॉपर देने वाला LPS 1983 में डॉ. एसपी सिंह पटेल ने LPS की नींव रखी थी। 43 साल के सफर में संस्थान के छात्र 11 बार यूपी बोर्ड टॉप कर चुके हैं। LPS से निकले स्टूडेंट्स IAS, IPS और ISRO तक पहुंचे हैं। सिर्फ इस साल 2 छात्रों ने IAS और 7 ने PCS क्रैक किया है।

*ब्रिटेन से ट्रेनिंग लेकर आए टीचर्स, AI-रोबोटिक्स लैब तैयार*

बरेली कैंपस को पूरी तरह फ्यूचर-रेडी बनाया गया है। यहां स्मार्ट क्लासरूम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, रोबोटिक्स लैब और इनोवेशन सेंटर की सुविधा मिलेगी। खास बात ये है कि फैकल्टी को ब्रिटेन के एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग दिलाई गई है। टीचर्स को विदेशों में एजुकेशनल टूर पर भी भेजा जाता है ताकि वे लेटेस्ट टीचिंग मेथड सीख सकें।

संस्थापक डॉ. एसपी सिंह पटेल का दावा है कि LPS बरेली एजुकेशन का नया बेंचमार्क सेट करेगा। बरेली पहले से एजुकेशन हब है, लेकिन अब यहां के बच्चों को नेशनल और इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन की तैयारी का वर्ल्ड क्लास प्लेटफॉर्म मिलेगा।