बरेली में SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन: 67 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट, अब पुलिस की सीधी निगरानी
- Advertisement -
बरेली में SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन: 67 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट, अब पुलिस की सीधी निगरानी
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*गौकशी से लेकर हत्या-डकैती तक के आरोपियों पर कसा शिकंजा, NDPS-नकबजनी वाले भी रडार पर; SSP बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा*
बरेली में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए SSP अनुराग आर्य ने बड़ा एक्शन लिया है। जिले के 67 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। अब इन सभी बदमाशों पर पुलिस की सीधी निगरानी रहेगी। हर हरकत पर नजर रखी जाएगी।
SSP अनुराग आर्य ने बताया कि आपराधिक इतिहास के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उन पर गौकशी, नकबजनी, धोखाधड़ी, हत्या, जुआ, लूट, डकैती, चोरी और NDPS एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
*कौन-कौन आया लिस्ट में?*
पुलिस की इस लिस्ट में गौ-तस्कर, चेन स्नैचर, शातिर चोर, नकबजन, जुआ माफिया, लुटेरे और ड्रग्स तस्कर शामिल हैं। कई बदमाश ऐसे हैं जिन पर हत्या और डकैती जैसे 5 से ज्यादा केस दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब थाना पुलिस हर हफ्ते इनके घर जाकर चेक करेगी। थाने में हाजिरी भी लगानी होगी।
*’जिले में अपराध बर्दाश्त नहीं’: SSP*
बाइट में SSP अनुराग आर्य ने कहा, “बरेली में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। इनकी हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर दोबारा अपराध किया तो गैंगस्टर और NSA जैसी सख्त कार्रवाई होगी।”
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों का पूरा डोजियर बनाएं। उनके मिलने-जुलने वालों, संपत्ति और आय के स्रोत की भी जांच होगी। जिले से बाहर जाने पर थाने को सूचना देनी होगी।
*लगातार चल रहा अभियान*
बरेली पुलिस पिछले 3 महीने से ऑपरेशन लंगड़ा और ऑपरेशन क्लीन चला रही है। इसमें अब तक 200 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई हो चुकी है। SSP का साफ संदेश है कि या तो अपराध छोड़ दो या जिला छोड़ दो।
इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। कई हिस्ट्रीशीटर अंडरग्राउंड हो गए हैं।