ऑपरेशन ब्लैकआउट में कमाल करने वाले 97 वार्डनों को DM का सम्मान, बोले- आपदा में प्रशासन के सशक्त साथी
- Advertisement -
ऑपरेशन ब्लैकआउट में कमाल करने वाले 97 वार्डनों को DM का सम्मान, बोले- आपदा में प्रशासन के सशक्त साथी
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*डीएम अविनाश सिंह ने दिया प्रशस्ति पत्र, कहा- हर नगर निकाय में बनेगी नागरिक सुरक्षा इकाई; मीरगंज-आंवला में 40 नए वार्डन जोड़े*
*बरेली, कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नागरिक सुरक्षा के जवानों का सम्मान हुआ। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 23 जनवरी 2026 को ऑपरेशन ब्लैकआउट एक्सरसाइज में शानदार काम करने वाले 97 वार्डनों और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम ने साफ कहा कि अब सभी नगर पालिकाओं और पंचायतों को जोड़कर पूरे जनपद को नागरिक सुरक्षा की इकाइयों से कवर किया जाएगा। गांव-देहात तक नागरिक सुरक्षा का नेटवर्क पहुंचेगा। भर्तियां मेरिट के आधार पर होंगी, किसी तरह का भेदभाव नहीं चलेगा।
*’धार्मिक यात्रा से चुनाव तक, हर जगह निभाते हैं अहम रोल’*
कार्यक्रम में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन आपदा की घड़ी में प्रशासन का सबसे मजबूत हाथ है। वार्डन और स्वयंसेवक निष्ठा और तत्परता से सेवा का उदाहरण पेश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा, उर्स, जुलूस, राजनीतिक कार्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाएं—हर बड़े आयोजन में नागरिक सुरक्षा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी इनका बड़ा योगदान है। डीएम ने सभी सम्मानित वार्डनों को बधाई दी और आगे भी ऐसे ही काम करने की उम्मीद जताई।
*1962 में हुई थी स्थापना, अब 6963 लोगों को दे चुके ट्रेनिंग*
डिप्टी कंट्रोलर राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि नागरिक सुरक्षा की स्थापना 1962 में दुश्मन के हवाई हमलों से बचाव के लिए हुई थी। अब ये आपदा प्रबंधन, क्षमता निर्माण और SOP आधारित ट्रेनिंग तक काम कर रही है।
बीते साल 360 लोगों की क्षमता निर्माण ट्रेनिंग हुई। 319 नए वार्डन जोड़े गए। 73 ट्रेनिंग कार्यक्रमों में 6963 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। मीरगंज और आंवला में 20-20 नए वार्डन नियुक्त किए गए हैं।
कार्यक्रम में ADM नगर सौरभ दुबे समेत नागरिक सुरक्षा के अधिकारी, वार्डन और स्वयंसेवक मौजूद रहे।