बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025: डीएम अविनाश सिंह ने GIC केंद्र का किया औचक निरीक्षण

0 29

- Advertisement -

बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025: डीएम अविनाश सिंह ने GIC केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

*25, 26, 27 अप्रैल को दो पालियों में होगी OMR परीक्षा, सुबह 10-12 और दोपहर 3-5 बजे का शेड्यूल*

*बरेली, होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार को प्रथम पाली के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम सिटी सौरभ दुबे और एसपी यातायात अकमल खान के साथ जीआईसी कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

*सुरक्षा, CCTV और गोपनीयता पर डीएम की सख्त नजर*
निरीक्षण के दौरान डीएम अविनाश सिंह ने केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया, प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली और परीक्षा की गोपनीयता से जुड़े हर बिंदु की बारीकी से जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए कि परीक्षा हर हाल में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन कराई जाए।

डीएम ने अभ्यर्थियों से सीधा संवाद कर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और समयबद्ध प्रवेश की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह सजग है।

*25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में होगी परीक्षा, उर्स के चलते ट्रैफिक डायवर्जन*
बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित माध्यम से हो रही है।

अभ्यर्थी 22 अप्रैल से http://uppbpb.gov.in वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। शहर में उर्स को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है, ताकि परीक्षार्थी समय से केंद्र पहुंच सकें।

जिला प्रशासन की सख्ती और पुख्ता इंतजामों के चलते परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और सुव्यवस्था का माहौल दिखा। पुलिस बल, सीसीटीवी और सघन चेकिंग के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।