उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन को मिली बड़ी व महत्वपूर्ण सफलता

0 23

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन को मिली बड़ी व महत्वपूर्ण सफलता

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

आन्ध्र प्रदेश के एस आर के आर कालेज भीमावरं में दिनांक 18-22 मार्च 2026 तक इण्डियन एमेच्योर बाक्सिंग फेडरेशन (आई ए बी एफ ) और इंटरनेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन ( आई बी ए ) द्वारा आयोजित की गई आई बी ए रेफरी परीक्षा वन स्टार व टू स्टार में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन से 2 निर्णायकों ने प्रतिभाग लिया व दोनों ही निर्णायकों ने अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी व जज की परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें शैवर अली खान नें परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर आई बी ए 2 स्टार निर्णायक बन प्रदेश को गौरवान्वित किया व अंशिका यादव ने आई बी ए 1 स्टार की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया ।

दोनों निर्णायकों की इस सफलता पर सेन्ट्रल जोन इण्डिया ( इण्डियन एमेच्योर बाक्सिंग फेडरेशन) के अध्यक्ष श्री सुशील कटियार जी व उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों निर्णायकों की इस सफलता के लिए शीघ्र लखनऊ में एक समारोह कर दोनों को सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर अभिषेक पाल विपिन जैन ( उपाध्यक्ष) देवेंद्र कुमार ( कोषाध्यक्ष) अभिषेक अग्रवाल दीपक शुक्ला रमाकांत पाण्डेय आषुतोष ओझा ( संयुक्त सचिव) सत्यम शुक्ल मनीष जायसवाल संजीव राय कार्यकारणी सदस्य व अजय सागर यादव चेयरमैन चयन समिति ने हर्ष व्यक्त किया