महिलाओं को आरक्षण न देने वाला दिन काला दिन’: डिप्टी सीएम बोले- भाजपा 35% आरक्षण हर हाल में दिलाएगी
- Advertisement -
महिलाओं को आरक्षण न देने वाला दिन काला दिन’: डिप्टी सीएम बोले- भाजपा 35% आरक्षण हर हाल में दिलाएगी*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
जय माँ अम्बे, जय माँ काली, घुसपैठियो करो बंगाल खाली’: केशव मौर्य का नया नारा, विपक्ष पर तीखा प्रहार
*बरेली, 22 अप्रैल 2026:* उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे और ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम से मिशन 2027 का बिगुल फूंक दिया। दोपहर 12:30 बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरते ही वे सीधे इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी पहुंचे। मंच से डिप्टी सीएम ने नया नारा दिया- *“जय माँ अम्बे, जय माँ काली, घुसपैठियो करो बंगाल खाली”*। नारे के साथ ही उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला बोला।
*इन्वर्टिस से धर्मेन्द्र कश्यप के घर, फिर सर्किट हाउस में हुंकार*
‘नारी शक्ति वंदन’ में केशव मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया। मंच से उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
कार्यक्रम के बाद वे सीधे भाजपा नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के निवास पहुंचे। वहां शिष्टाचार भेंट कर जिले के राजनीतिक समीकरण और मिशन 2027 की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधायकों, सांसद और संगठन पदाधिकारियों संग बैठक की। बूथ सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए बोले, “हर बूथ जीतना है, तभी 2027 में प्रचंड बहुमत आएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं।”
*‘समाजवादी पार्टी गुंडाराज का प्रतीक’ – प्रेस वार्ता में विपक्ष पर वार*
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम विपक्ष पर जमकर बरसे। कहा, “महिलाओं को आरक्षण न देने वाले दिन को काला दिन मानता हूं। समाजवादी पार्टी गुंडाराज का प्रतीक है। इनके सांसद बिना महिलाओं के आशीर्वाद से चुनकर नहीं जा सकते थे, लेकिन नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर समर्थन नहीं दिया।”
उन्होंने कहा, “जब पीएम मोदी के प्रयास से महिला आरक्षण बिल आया तो कांग्रेस, सपा, टीएमसी खुशी मना रही थीं, टेबल थपथपा रही थीं कि महिलाओं को मौका नहीं मिला। टीएमसी सरकार के विरुद्ध महिलाओं में जबरदस्त गुस्सा है। आने वाले चुनाव में वोट के लिए ये पार्टियां तरसेंगी। बेटी-बेटी एक समान, बेटा-बेटा एक सम्मान में कोई अंतर नहीं है। भाजपा ने हर क्षेत्र में महिलाओं को मौका दिया। विपक्षी पार्टियों ने हाल ही में महिला बिल का विरोध किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को 35% आरक्षण हर हाल में दिलाकर रहेगी।”
‘जय माँ अम्बे, जय माँ काली, घुसपैठियो करो बंगाल खाली’ के नारे के साथ केशव मौर्य ने बरेली से विपक्ष को सीधी चुनौती दे दी। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से धर्मेन्द्र कश्यप के घर और फिर सर्किट हाउस तक का दौरा 2027 की तैयारी का शंखनाद बन गया। डिप्टी सीएम के इस दौरे से बरेली भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।