टॉपर को स्कूटी एवं अन्य मेधावी छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

0 7

- Advertisement -

*टॉपर को स्कूटी एवं अन्य मेधावी छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

*शोएब पाशा*

- Advertisement -

कुंदरकी। कुंदरकी में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। किसान पब्लिक इंटर कॉलेज, कुंदरकी में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मंच से हाई स्कूल के 20 तथा इंटरमीडिएट के 20, कुल 40 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुताहिर अली खान, आईटीएम अकादमी के प्रबंधक जनाब आसिफ पाशा एडवोकेट तथा कॉलेज प्रबंधक जनाब आरिफ पाशा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनाकर एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर “स्वर्गीय शरीफ उद्दीन पाशा अवॉर्ड” भी मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।
विशेष रूप से हाई स्कूल के टॉपर फ़ैजुल रहमान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
समारोह के दौरान मेधावी छात्रों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।