बरेली पुलिस में बड़ा उलटफेर: एसएसपी ने 114 दरोगा-इंस्पेक्टर के किए तबादले*
- Advertisement -
बरेली पुलिस में बड़ा उलटफेर: एसएसपी ने 114 दरोगा-इंस्पेक्टर के किए तबादले*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*कई थानों-चौकियों पर नए प्रभारी तैनात, क्राइम ब्रांच से सीओ बने विपिन कुमार और राजेश कुमार*
*बरेली, 21 अप्रैल 2026:* कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरेली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 114 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल में थानों के साथ-साथ चौकी और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी व्यापक बदलाव किया गया है।
*कौन कहां गया: इंस्पेक्टर स्तर के बड़े बदलाव*
तबादला सूची के मुताबिक वरुण कुमार को सीओ हाईवे कार्यालय से थाना क्योलड़िया भेजा गया है। सुरेन्द्र कुमार थाना किला से सुभाषनगर और लव सिरोही को बिथरी चैनपुर से नवाबगंज की जिम्मेदारी दी गई है। राजबली सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन्स से भोजीपुरा थाने भेजा गया है। जसवीर सिंह बालियान को इज्जतनगर से सीओ नगर तृतीय बनाया गया है।
क्राइम ब्रांच से दो बड़े नाम सीओ बने हैं। विपिन कुमार को सीओ मीरगंज और राजेश कुमार को सीओ हाईवे की जिम्मेदारी मिली है। नरेश कश्यप को सम्मन सेल से विशारतगंज भेजा गया है।
*114 दरोगा इधर से उधर, चौकी प्रभार भी बदले*
उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। श्रीनिवास को मीरगंज से शाही, सतीश कुमार को रिजर्व लाइन्स से शाही भेजा गया है। वीर सिंह और धर्मेन्द्र विश्नोई को कोतवाली से इज्जतनगर की नई तैनाती मिली है। जितेन्द्र कुमार रिजर्व लाइन्स से सीबीगंज पहुंचे हैं। नवदीप कुमार को देवरनियां से सुभाषनगर, मुकेश कुमार को सुभाषनगर से महिला थाना भेजा गया है। श्रीपाल सिंह सिरौली से सुभाषनगर और कृपाल सिंह सिरौली से महिला थाना गए हैं।
इसी तरह बारादरी, भोजीपुरा, क्योलड़िया, फतेहगंज, इज्जतनगर, कैंट, बहेड़ी, आंवला, शेरगढ़, हाफिजगंज समेत कई थानों में दरोगाओं की नई तैनाती की गई है।
चौकी प्रभार में भी बड़ा बदलाव हुआ है। जगतपुर, जोगीनवादा, सैटेलाइट, कुतुबखाना, चौकी चौराहा, नवाबपुरा, कानूनगोयान, लाल फाटक, बैरियर-1, धौराटांडा, रिठौरा समेत कई अहम चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं।
*एसएसपी के सख्त निर्देश*
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल नई तैनाती स्थल पर जॉइन करें। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। कई दरोगाओं को रिजर्व पुलिस लाइन्स से फील्ड में भेजा गया है, जबकि कई को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बड़े स्तर के फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।