नवाबगंज के अलीनगर जंगल में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़

0 32

- Advertisement -

नवाबगंज के अलीनगर जंगल में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़

रिपोर्ट/फिरोज खान

- Advertisement -

*गोली लगने से तस्कर यासीन घायल, दरोगा योगेंद्र सिंह भी जख्मी, पिता-बेटों समेत तीन गिरफ्तार*

*बरेली नवाबगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के जंगल में सोमवार सुबह पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने की फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, वहीं जवाबी फायरिंग में एक दरोगा भी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से घायल तस्कर समेत उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, छुरी, रस्सी और लकड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने एक गोवंश को भी रस्सी से बंधा हुआ मुक्त कराया।

*सूचना पर घेराबंदी, तस्करों ने की फायरिंग*
पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि अलीनगर गांव के जंगल में कुछ लोग गौ-तस्करी की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस जंगल के पास पहुंची, तस्करों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल होकर गिर पड़ा।

*कौन हैं गिरफ्तार आरोपी*
घायल तस्कर की पहचान हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेड़ा गांव निवासी यासीन खां के रूप में हुई है। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से यासीन के दो बेटों अफजल खां और अजमल खां को भी दबोच लिया।

मुठभेड़ में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह भी तस्करों की फायरिंग में घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है।

*सतईया गोकशी में भी था हाथ*
पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए तीनों आरोपी करीब एक माह पहले सतईया गांव में हुई गोकशी की घटना में भी शामिल थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था।

अलीनगर जंगल में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब गौ-तस्करी से जुड़े अन्य साथियों और नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।