बरेली में 2 महीने पहले ब्याही नवविवाहिता ने की आत्महत्या, कांधरपुर गांव में मचा कोहराम
- Advertisement -
बरेली में 2 महीने पहले ब्याही नवविवाहिता ने की आत्महत्या, कांधरपुर गांव में मचा कोहराम
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*परिजनों का आरोप: कार की डिमांड कर रहे थे ससुराल वाले, कैंट पुलिस जांच में जुटी*
आपको बता दे बरेली, कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में रविवार देर रात एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वाले अपनी जिद पर अड़े रहे। तंग आकर नवविवाहिता ने यह कदम उठा लिया।
वहीं ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि किसी तरह की डिमांड नहीं की गई थी। मृतका कुछ दिनों से परेशान चल रही थी।
कैंट पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सभी पक्षों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में दहेज उत्पीड़न के एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में मातम पसरा हुआ है। दो महीने पहले जिस घर में शहनाई गूंजी थी, वहां अब चीख-पुकार मची है।
*पुलिस का बयान*
कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नवविवाहिता की मौत के बाद दहेज प्रताड़ना का मामला एक बार फिर सामने आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।