बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का सम्मेलन, अकरम खान बने जिलाध्यक्ष*
- Advertisement -
*बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का सम्मेलन, अकरम खान बने जिलाध्यक्ष*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*लोकेश अग्रवाल बोले: 28 विभागों की प्रताड़ना झेल रहा व्यापारी, स्मार्ट मीटर और फूड विभाग पर उठाए सवाल*
*बरेली, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि आज व्यापारी 28 विभागों की प्रताड़ना झेल रहा है। व्यापारियों का एकजुट होना जितना जरूरी है, उतना ही एक्ट का अध्ययन करना भी आवश्यक है। वे सोमवार को बरेली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर अकरम खान को जिला अध्यक्ष और कमल गुप्ता को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। व्यापारियों को संबोधित करते हुए लोकेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अकरम खान और कमल गुप्ता के नेतृत्व में बरेली के व्यापारियों के सम्मान की रक्षा हो सकेगी और उन्हें उत्पीड़न से मुक्ति मिलेगी।
*स्मार्ट मीटर और फूड विभाग पर साधा निशाना*
स्मार्ट मीटर के बिल भुगतान और उससे जुड़ी समस्याओं की चर्चा करते हुए लोकेश अग्रवाल ने कहा कि बिजली विभाग पहले अपना सर्वर सिस्टम ठीक करे, उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाना शुरू करे। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी की इमेज अपराधी वाली बना दी गई है। इसे बनाने में फिल्मों से लेकर प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों का सर्वाधिक योगदान है। आज इसे बदलने की आवश्यकता है.
लोकेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार आज ऑनलाइन व बड़े उद्योग घरानों के लिए नियम अलग और छोटे व्यापारियों के लिए नियम अलग बना रही है। फूड विभाग के उत्पीड़न की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फूड विभाग द्वारा आए दिन सैंपल भरकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
फूड विभाग में सैंपल के मानक आधे अधूरे हैं। खेतों में इस्तेमाल होने वाले भूगर्भ जल, नदियों व नहरों के पानी में भारी केमिकल मौजूद है।
कीटनाशक व रासायनिक खाद डालने का कोई मानक तय नहीं है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों के सैंपल भरना व्यापारियों के प्रति अपराध है।
*प्रीपेड मीटर के खिलाफ पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान* लोकेश अग्रवाल ने ऐलान किया कि प्रीपेड मीटर व बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर प्रीपेड मीटर की शव यात्रा निकालकर प्रीपेड मीटर का पुतला दहन करेगा।
साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में मांग की जाएगी कि प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की सहमति के आधार पर लगाए जाएं और लगाए गए प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की सहमति के आधार पर वापस पोस्टपेड मीटर में बदले जाएं।
बरेली सम्मेलन में व्यापारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया। लोकेश अग्रवाल ने कहा कि जब तक व्यापारी अपने अधिकार नहीं समझेगा, तब तक उत्पीड़न बंद नहीं होगा।