बरेली में शराबियों का ताड़व दरोगा से कि बदतमीजी, खुले में शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा

0 51

- Advertisement -

बरेली में शराबियों का ताड़व दरोगा से कि बदतमीजी, खुले में शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास देर रात हंगामा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बरेली। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस और शराबियों के बीच हुए विवाद का मामला चर्चा का विषय बन गया है। सतीपुर चौराहे के पास खुले में शराब पी रहे युवकों को रोकना चौकी इंचार्ज को उस समय भारी पड़ गया, जब नशे में धुत एक युवक ने दरोगा से ही बदतमीजी कर डाली । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात सतीपुर चौराहे के पास कुछ युवक सड़क किनारे बैठकर खुलेआम शराब पी रहे थे। इसी दौरान गश्त पर मौजूद चौकी इंचार्ज ने उन्हें वहां से हटने और सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की हिदायत दी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

जानकारी के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर चौकी इंचार्ज ने एक शराबी युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद नशे में धुत युवक आगबबूला हो गया और उसने भी चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।