बरेली में दारोगा के कमरे में महिला मिलने पर बजरंग दल का हंगामा, वीडियो वायरल होते ही पलटा केस

0 272

- Advertisement -

बरेली में दारोगा के कमरे में महिला मिलने पर बजरंग दल का हंगामा, वीडियो वायरल होते ही पलटा केस

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*जांच में खुलासा: घरेलू काम करने आई थी महिला, उल्टा बजरंग दल जिला अध्यक्ष समेत 3 पर मुकदमा दर्ज*

*बरेली,थाना सीबीगंज की आरटीआई कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय बवाल मच गया जब वरिष्ठ उप निरीक्षक जावेद अली के कमरे में एक महिला के होने की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार समर्थकों के साथ पहुंच गए। दरवाजा पीटकर जमकर नारेबाजी की गई और हंगामा खड़ा कर दिया गया।

इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। लेकिन एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर हुई जांच में पूरा मामला ही पलट गया। अब हंगामा करने वाले ही कानून के शिकंजे में फंस गए हैं।

*क्या है पूरा मामला?*
शुक्रवार को सीबीगंज की आरटीआई कॉलोनी में तैनात एसएसआई जावेद अली के कमरे में एक महिला के मौजूद होने की खबर फैली। सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा पीटना शुरू कर दिया।

यूपी-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी बीच महिला पिछले दरवाजे से निकल गई। हंगामे का वीडियो बनाकर तुरंत सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

*जांच में सामने आया सच, पलटा खेल*
एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को जांच सौंपी। पूछताछ में 32 वर्षीय महिला ने बताया कि वह रामपुर की रहने वाली है और बरेली के डेलापीर में रहकर घरों में काम करती है। वह लंबे समय से एसएसआई जावेद अली के घर पर घरेलू काम कर रही है। घटना वाले दिन भी तय समय पर काम करने आई थी।

*महिला का आरोप: घुसकर की मारपीट, दी धमकी*

महिला ने पुलिस को बताया कि अचानक कुछ लोग कमरे में जबरन घुस आए और उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बदनाम करने की नीयत से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

*अब बजरंग दल नेताओं पर केस दर्ज*
महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार, श्याम पाल और एक अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना शिवगंज में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ ने साफ कहा कि निष्पक्ष जांच होगी। जो भी दोषी मिलेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दारोगा को फंसाने की कोशिश उल्टी पड़ गई। वीडियो वायरल कर माहौल बनाने वाले अब खुद मुकदमे में फंस गए हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।