बरेली में अनोखी शादी: मुस्कान खान बनीं मुस्कान यादव, हिंदू रीति-रिवाज से आकाश संग लिए सात फेरे

0 73

- Advertisement -

बरेली में अनोखी शादी: मुस्कान खान बनीं मुस्कान यादव, हिंदू रीति-रिवाज से आकाश संग लिए सात फेरे

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

पांच साल से कर रहीं थीं श्रीकृष्ण की भक्ति, खुद किया प्यार का इजहार, परिवार की गैरमौजूदगी में पंडित ने कराया शुद्धिकरण*

*बरेली, 16 अप्रैल 2026:* बरेली में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां मुस्कान खान ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाया और आकाश के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह कर लिया। शादी के बाद मुस्कान खान अब मुस्कान यादव बन गई हैं। खास बात यह रही कि इस विवाह में न तो लड़की के परिवार से कोई शामिल हुआ और न ही लड़के के घर से कोई मौजूद था।

*पंडित ने कराया शुद्धिकरण, गायत्री मंत्र के साथ हुई शादी*

मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दे शादी से पहले पंडित के.के. शंखधार ने विधि अनुसार मुस्कान का शुद्धिकरण कराया। इसके बाद गंगाजल और गौ-मूत्र के साथ धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। गायत्री मंत्र के जाप के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। पूरी शादी सादगी से संपन्न हुई। दोनों ने अपने फैसले खुद लिए और किसी का इंतजार किए बिना नया जीवन शुरू कर दिया।

*5 साल से थीं श्रीकृष्ण की भक्त, खुद किया था प्रपोज*
बताया जा रहा है कि मुस्कान पिछले करीब 5 सालों से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन थीं। उन्हें हिंदू धर्म की परंपराएं और रीति-रिवाज पसंद आए। इसी लगाव के चलते उन्होंने अपनी इच्छा से सनातन धर्म को अपनाने का फैसला किया। मुस्कान ने ही सबसे पहले आकाश से अपने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का निर्णय लिया।

मुस्कान और आकाश की यह शादी बरेली में चर्चा का विषय बनी हुई है। बिना परिवार की मौजूदगी के सादगी से हुए इस विवाह को लोग अपनी मर्जी से जीवन चुनने की मिसाल बता रहे हैं।