एसएसपी अनुराग आर्य ने चलाई तबादला एक्सप्रेस : गैर जनपद ट्रांसफर हुए 54 इंस्पेक्टर और दारोगा रिलीव,

0 103

- Advertisement -

एसएसपी अनुराग आर्य ने चलाई तबादला एक्सप्रेस : गैर जनपद ट्रांसफर हुए 54 इंस्पेक्टर और दारोगा रिलीव,

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

एसएसपी अनुराग आर्य का सख्त आदेश
*साइबर थाना, क्राइम ब्रांच और ANTF प्रभारी समेत 49 दारोगा बदले, तत्काल नए जिलों में आमद के निर्देश*

बरेली पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जिले में तैनाती का समय पूरा होने के बाद 54 इंस्पेक्टर और दारोगाओं का गैर जनपद ट्रांसफर कर दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया है। अब सभी पुलिसकर्मियों को अपने नए जिलों में आमद करानी होगी। कई इंस्पेक्टर और दारोगा वर्तमान में थानों और महत्वपूर्ण शाखाओं में तैनात थे।

*किसका कहां हुआ ट्रांसफर?*
पुलिस विभाग की जारी लिस्ट के अनुसार, साइबर थाना से इंस्पेक्टर नीरज सिंह यादव का शाहजहांपुर ट्रांसफर किया गया है। क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर रामसेवक और न्यायालय सुरक्षा प्रभारी सतीश कुमार को बदायूं भेजा गया है। पुलिस लाइंस से रामवीर सिंह और रूप नारायण सिंह का ट्रांसफर पीलीभीत हुआ है।

ट्रांसफर हुए कुल 54 पुलिसकर्मियों में 5 इंस्पेक्टर और 49 दारोगा शामिल हैं। पिछले दिनों इन सभी का अलग-अलग जनपदों में स्थानांतरण किया गया था।

*49 दारोगाओं की लिस्ट जारी*
ट्रांसफर होने वाले दारोगाओं में एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव, धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार देशवाल, सरिता, मेवाराम, सोनी खंपा, चित्रदेव शर्मा, योगेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार, ललित गिरि, अखलेश कुमार, सत्यप्रकाश, गंगा सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, भुजवीर सिंह, अनुराग कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार, जावेद अख्तर, जावेद अली, शिवकुमार मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, अमरपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, शेर सिंह, लक्ष्मण चंद, अशोक कुमार, नवरतन सिंह, जोगेंद्र सिंह, ब्रिजेश कुमार, सुनील कुमार चौधरी, रवेंद्र सिंह राणा, महेश चंद, सुरेश चंद्र, मनीष भारद्वाज, भूदेव सिंह, रोहित कुमार, राकेश सिंह, अनिल कुमार गौतम, सुरेंद्र कुमार, जगत जितेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम पाल, मोहम्मद सरताज, कल्याण सिंह, यशवीर सिंह, सतेंद्र कुमार, भाव प्रकाश और जयप्रकाश सिंह शामिल हैं।

*एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश*
एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी 54 इंस्पेक्टर और दारोगाओं को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि तय समय पर नई तैनाती स्थल पर आमद सुनिश्चित करें। इस बड़े फेरबदल के बाद जिले के कई थानों में नए चेहरों की तैनाती होगी।

बरेली में एक साथ 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर से विभाग में हलचल है। थानों से लेकर स्पेशल सेल तक में तैनात अधिकारी बदले गए हैं। इससे कानून व्यवस्था में नए तरीके से काम होने की उम्मीद है।