महिला फरियादी से अभद्रता करना दरोगा को पड़ा महंगा, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया सस्पेंड

0 74

- Advertisement -

महिला फरियादी से अभद्रता करना दरोगा को पड़ा महंगा, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया सस्पेंड

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*नवाबगंज थाने में तैनात उप-निरीक्षक पर कार्रवाई न करने और फोन पर अनुचित टिप्पणी का आरोप, विभागीय जांच शुरू*

बरेली में पुलिस की छवि खराब करने वाले एक दरोगा पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना नवाबगंज में तैनात उप-निरीक्षक को महिला फरियादी से अभद्रता करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने साफ चेतावनी दी है कि पुलिसिंग में लापरवाही और दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*क्या है पूरा मामला?*
मिली जानकारी के मुताबिक थाना नवाबगंज क्षेत्र की एक महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। आरोप है कि वहां तैनात उप-निरीक्षक ने न तो महिला की शिकायत पर कार्रवाई की और न ही उसे गंभीरता से लिया। इतना ही नहीं, बाद में फोन पर बातचीत के दौरान दरोगा ने महिला से अनुचित टिप्पणी भी कर दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सीधे एसएसपी अनुराग आर्य से की।

*एसएसपी ने लिया तुरंत एक्शन*
शिकायत मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को गंभीरता से लिया। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने आरोपी उप-निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि वर्दी में रहकर जनता से बदतमीजी करने वालों की पुलिस विभाग में कोई जगह नहीं है।

*पुलिसकर्मियों को सख्त संदेश*
एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें। लापरवाही या दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर सीधी सस्पेंशन की कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

बरेली पुलिस महिला सुरक्षा और जनसुनवाई को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। दरोगा के सस्पेंशन से साफ है कि अब शिकायतों को दबाने या फरियादियों से बदसलूकी करने वालों पर सीधी गाज गिरेगी।