युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी तमंचे के साथ पकड़ा गया, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
- Advertisement -
युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी तमंचे के साथ पकड़ा गया, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*गांधी उद्यान के पास की थी हरकत, रेलवे जंक्शन के पास से दबोचा, 315 बोर का तमंचा बरामद*
*बरेली थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
*क्या है पूरा मामला?*
14 अप्रैल को गांधी उद्यान के पास एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। युवती की शिकायत पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
*कैसे हुआ गिरफ्तार?*
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन, एसपी सिटी मानुष पारिक के नेतृत्व और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। 15 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे जंक्शन के पास मनोरंजन सदन के निकट से आरोपी अफसर उर्फ साहिल (28) निवासी ग्राम धौरैरा माफी, थाना इज्जतनगर को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
*आरोपी ने कबूला जुर्म*
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बी.कॉम पास है और राजमिस्त्री ठेकेदारी का काम करता है। वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था। लगातार कॉल और मैसेज कर दोस्ती का दबाव बना रहा था। मना करने पर 14 अप्रैल को जबरन ले जाने की कोशिश की। परिजनों के पहुंचने पर मौके से भाग गया था। बाद में अपनी सुरक्षा के लिए एक साथी से तमंचा लेकर अपने पास रख लिया था।
*पुलिस की कार्रवाई*
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, अवैध असलहा रखने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तमंचा देने वाले साथी की भी तलाश कर रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नितिन राणा, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार अत्री और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।
एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने साफ किया कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।