वृद्धावस्था पेंशन की दिक्कत होगी दूर, 20 से 22 अप्रैल तक सभी ब्लॉक में लगेंगे विशेष शिविर
- Advertisement -
वृद्धावस्था पेंशन की दिक्कत होगी दूर, 20 से 22 अप्रैल तक सभी ब्लॉक में लगेंगे विशेष शिविर
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा समाधान, स्वास्थ्य विभाग भी रहेगा मौजूद*
*बरेली, 15 अप्रैल से जिले में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए 20 से 22 अप्रैल तक सभी ब्लॉक कार्यालयों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
*कब और कहां लगेंगे शिविर?*
शिविर का समय सभी जगह सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। ब्लॉकवार तारीख इस प्रकार तय की गई है:
*20 अप्रैल को इन ब्लॉकों में लगेगा शिविर:*
फरीदपुर, भुता, क्यारा, रामनगर, मझगवां, मीरगंज और नवाबगंज विकास खंड कार्यालय के सभागार में।
*21 अप्रैल को यहां होगा आयोजन:*
फतेहगंज पश्चिमी, आलमपुर जाफराबाद, बहेड़ी और भदपुरा ब्लॉक कार्यालय में।
*22 अप्रैल को इन ब्लॉकों में पहुंचे लाभार्थी:*
भोजीपुरा, शेरगढ़, रिछा और बिथरी चैनपुर ब्लॉक कार्यालय के सभागार में शिविर लगेगा।
*डीएम ने बीडीओ को दिए सख्त निर्देश*
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि तय तिथि पर ब्लॉक सभागार में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। जनप्रतिनिधियों को भी शिविर की सूचना दी जाए। ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायकों के जरिए गांव-गांव पात्र लाभार्थियों को जागरूक किया जाए, ताकि बुजुर्ग समय पर पहुंचकर पेंशन से जुड़ी समस्या का समाधान करा सकें।
*स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट*
शिविर में आने वाले बुजुर्गों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी जरूरी इंतजाम रखने को कहा गया है। शिविर में पेंशन रुकने, खाते में पैसा न आने, KYC अपडेट, आधार लिंक और नए आवेदन जैसी सभी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।