बरेली छावनी बोर्ड की बैठक: 20 TPD वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी

0 19

- Advertisement -

बरेली छावनी बोर्ड की बैठक: 20 TPD वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट समेत कई विकास कार्यों को मंजूरी

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, स्मार्ट स्वच्छता सिस्टम और PNG नेटवर्क पर जोर*

बरेली नेहरू सभागार, छावनी परिषद कार्यालय बरेली में मंगलवार को अध्यक्ष ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, वाईएसएम की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन और नामित सदस्य डॉ. वैभव जायसवाल मौजूद रहे।

बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी दी गई।

*स्वच्छता और पर्यावरण पर बड़े फैसले*
– स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 20 TPD क्षमता के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना को मंजूरी दी गई।
– स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत दीवार चित्रण कराया जाएगा।
– सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
– प्लास्टिक अपशिष्ट से पावर ब्लॉक निर्माण इकाई की स्थापना पर विचार किया गया।
– कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन अध्ययन और वर्षा जल संचयन के लिए तालाब निर्माण को हरी झंडी मिली।

*आधारभूत संरचना होगी मजबूत*
छावनी क्षेत्र में नालों की मरम्मत, सड़कों के सुधार, पेंटिंग कार्य और विभिन्न ई-टेंडर प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बीआई बाजार में मल्टी-लेवल पार्किंग निर्माण, जर्जर सुलभ कॉम्प्लेक्सों के ध्वस्तीकरण और स्थल समतलीकरण के साथ हरित क्षेत्र विकास को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

*जनहित से जुड़े अहम निर्णय*
– छावनी अस्पताल और विद्यालयों के लिए एसी, फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद होगी।
– अस्पताल प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए अस्पताल प्रशासक की नियुक्ति की जाएगी।
– कर्मचारियों को एसीपी योजना के तहत लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
– PNG नेटवर्क को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने पर जोर दिया गया।

*डिजिटल सुविधाओं से जुड़ेंगे छावनी वासी*
नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट स्वच्छता मॉनिटरिंग सिस्टम (SMART), सूचना चैटबॉट और व्हाट्सएप बॉट लागू करने के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इससे छावनी निवासियों को शिकायत और जानकारी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलेगा।