मीरगंज में भीषण आग से 3 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मचा हड़कंप

0 6

- Advertisement -

मीरगंज में भीषण आग से 3 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

मीरगंज (बरेली)। तहसील क्षेत्र के गांव मनकरा में सोमवार को गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब तीन एकड़ पकी खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में कई किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

किन किसानों की फसल हुई बर्बाद हरीश गंगवार
सत्यवीर गंगवार,जसवंत गंगवार,फूलचंद गंगवार,
इन सभी किसानों की मेहनत से तैयार गेहूं की फसल कुछ ही समय में आग की भेंट चढ़ गई।

कैसे फैली आग जानकारी के मुताबिक आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आसपास के खेत भी चपेट में आने की आशंका बन गई थी ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन ग्रामीणों ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोका कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया किसानों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
करीब 3 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट
किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन शुरू आग लगने का कारण अब तक साफ नहीं आग किन कारणों से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं प्रशासन ने जांच के आदेश दिए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी बड़ा खतरा टला
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के कई खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे नुकसान कई गुना बढ़ सकता था।