बरेली: जिला अस्पताल की ALS एंबुलेंस बनीं ‘लाइफलाइन’, 4.5 साल से दे रहीं बेहतर सेवाएं

0 25

- Advertisement -

बरेली: जिला अस्पताल की ALS एंबुलेंस बनीं ‘लाइफलाइन’, 4.5 साल से दे रहीं बेहतर सेवाएं

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जिला अस्पताल में संचालित चार एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस पिछले साढ़े चार वर्षों से मरीजों के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित हो रही हैं। इन एंबुलेंस का संचालन Med Care 365 प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है, जो लगातार आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन एंबुलेंस में वेंटिलेटर जैसी जीवन रक्षक व्यवस्था मौजूद है, जिससे गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिल पा रहा है। अब तक हजारों मरीज इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

जिला प्रभारी विश्व कीर्ति के नेतृत्व में ALS टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। टीम के सदस्य 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और हर आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाते हैं।सीएमओ बरेली डॉक्टर विश्राम सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों की प्रशंसा भी की है।

जनपद में संचालित चार ALS एंबुलेंस पर कुल आठ इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) और आठ पायलट तैनात हैं, जो रेफर किए गए मरीजों को उचित देखरेख के साथ सुरक्षित रूप से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में ALS एंबुलेंस की यह व्यवस्था अहम कड़ी बनकर उभरी है, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल रहा है।