डॉ बाबा भीम अम्बेडकर कि जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है , याद किए जा रहे है बाबा साहब भीमराव आंबेडकर

0 6

- Advertisement -

डॉ बाबा भीम अम्बेडकर कि जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है , याद किए जा रहे है बाबा साहब भीमराव आंबेडकर

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। संविधान रचयिता डॉ० भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती जिले भर में मंगलवार को मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ स्वंयसेवी संगठनों द्वारा बाबा आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वही जनप्रतिनिधियों ने भी आंबेडकर जयंती पर उन्हें याद किया।

कोतवाली के सामने बने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आधुनिक भारत के सामाजिक उत्थान में सबसे अधिक प्रभाव डॉ० भीमराव आंबेडकर के योगदान का रहा है। डॉ० आंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार करते हुये छुआछूत के विभेदीकरण के खिलाफ जीवन पर्यंत आवाज उठाई। इनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेने की जरूरत है।

महापौर डॉ० उमेश गौतम ने कहा कि डॉ० आंबेडकर ने सिर्फ संविधान ही नहीं लिखा, बल्कि एक अलग भारत की कल्पना की। एक ऐसा

भारत जहां किसी व्यक्ति का मूल्य उसके जन्म से निधारित न हो, जहां प्रत्येक नागरिक को कानून के समक्ष समान अधिकार प्राप्त हो और जहां सबसे वचित लोगों को न केवल बोलने का अधिकार हो, बल्कि वोट

देने का भी अधिकार हो।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ० अरूण कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने देश को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि डॉ० भीमराव आंबेडकर का

जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल ओर माता भीमाबाई थी। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगो को चलना

चाहिए, उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बनें।

उन्होंने कहा कि डॉ० आंबेडकर के जीवन दर्शन का लोग अध्ययन कर

उनके विचारों से जरूर सीख लें। बाबा साहब ने समाज को एक समान जोडने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रह्य है। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए।

पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

डॉ० भीमराव आंबेडर की 135वी जयंती के मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ० उमेश गौतम व वन एवं पर्यावरण मंत्री डा०अरूण कुमार ने बाबा अम्बेडकर पार्क में अशोक आदि के पौधे रोपित कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों से भी पौधारोपण कराया गया जिससे परिसर हरे भरे भविष्य की ओर बढ़ा। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, डा. विनोद पागरानी, विपिन भास्कर आदि मौजूद रहे।