CUGL गैस पाइप लाइन परियोजना का डीएम ने किया उद्घाटन
- Advertisement -
CUGL गैस पाइप लाइन परियोजना का डीएम ने किया उद्घाटन
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने CUGL की गैस पाइप लाइन परियोजना का फीता काटकर उद्घाटन किया। पीएनजी लोगों के लिए सुविधाजनक और किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल गैस आपूर्ति उपलब्ध होगी।
गैस किल्लत के बीच लोगों की पीएनजी में बढ़ती डिमांड के चलते जिन इलाकों में पीएनजी पाइप लाइन नहीं पहुंची है उन इलाकों में सीयूजीएल के द्वारा पाइप लाइन डाली जा रही है। हर घर में पीएनजी पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। जिन इलाकों में पीएनजी पाइप लाइन पहुंच गई है वहां पर शिविर लगाकर कनेक्शन
स्वीकृत करने का काम किया जा रहा है। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि पीएनजी लोगों की जरूरत के लिए अनिवार्य है। इस मौकेपर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, डीएसओ मनीष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन सौरभदुबे, सहित सीयूजीएल के अफसर मौजूद रहे।