लापरवाही बनी मौत का करण अलग-अगल सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत

0 4

- Advertisement -

लापरवाही बनी मौत का करण अलग-अगल सड़क हादसे में छात्र समेत दो की मौत

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो अलग अलग सडक़ हादसे में एक छात्र समेत दो की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना आंवला क्षेत्र के गांव गुरगांव मस्तकिन निवासी 42 वर्षीय आदेश कुमार सिंह पुत्र महेंद्र पाल सिंह को परिजनों ने बताया कि आदेश प्रताप सिंह सोमवार को अपनी बुआ के बेटे केजन्मदिन की पार्टी से अपने पिता महेंद्र पाल सिंह के साथ अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनके पिता और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए

उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां आदेश कुमार सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, उनके पिता का उपचार चल रहा है। मृतक अपने पीछे तीन बेटिया और पत्नी प्रतिमा सिंह का रोता हुआ छोड़ गया। उसकी मौत की

खबर से परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी घटना अलीगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। थाना भमोरा के गांव पड़री निवासी हरीओम का 16 वर्षीय बेटा पकंज अपनी ननिहाल से अपने दोस्तों राजा और अर्जुन के

साथ बाइक से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह अलीगंज पहुंचे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथियों को उपचार के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापरवाही बनी मौत का कारण पंकज की उम्र मात्र सोलह साल की थी। वह कक्षा नौ का छात्र होने के साथ ही टेलर का काम सीख रहा था। इतनी कम उम्र में उसको बाइक चलाने को दी गई। जिस कारण हादसा हो गया। बाइक पर तीन लोग सवार होने के साथ ही हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे। जिस कारण यह हादसा हुआ। जिसमें मौत का कारण लापरवाही निकल कर आ रहा है।