गेंहू खरीद में फंसा फार्मर रजिस्ट्री का पेंच, किसान परेशान कटाई के बाद किसान आढ़तियों को गेंहू बिक्री करने को मजबूर
- Advertisement -
गेंहू खरीद में फंसा फार्मर रजिस्ट्री का पेंच, किसान परेशान कटाई के बाद किसान आढ़तियों को गेंहू बिक्री करने को मजबूर
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
गांव गांव शिविर लगार फार्मर रजिस्ट्री लगाने के अफसर कर रहे दावे, लेखपालों की शिथिलता से दिक्कत
बरेली। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए फार्मर रजिस्ट्री यानी किसान आईडी अनिवार्य कर
दी है। फार्मर रजिस्ट्री कराने में लापरवाही बरतने वाले किसानों को गेंहू बिक्री की पाबंदी लगा दी है। जिस कारण किसान फार्मर रजिस्ट्री के बिना सरकारी खरीद केन्द्रों पर बंचित है। फार्मर रजिस्ट्री से बंचित किसान अब आढ़तियों से संपर्क कर गेंहू बेचने के लिए कशमकश करने में जुटे है।
किसानों को सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता के उददेय से सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने सीडीओ से लेकर सभी एसडीएम को
निर्देशित कर गांव गांव शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया है। लेखपालों की शिथिलता की वजह से अभी तक गांवों में शिविर नहीं लग पाए है। किसानों की खतौनी और आधार के नाम में अंतर होने की वजह से फार्मर रजिस्ट्री में दिक्कतें आ रही है। जिस कारण इस बार फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसान सरकारी केन्द्रों पर गेंहू की बिक्री से बंचित रह सकते है। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को शतप्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।