एफएसडीए विभाग ने नकली अंडों की बिक्री की धर पकड़ को चलाया अभियान त्यागी रेस्टोरेंट में भी हुई खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग

0 33

- Advertisement -

 

 

- Advertisement -

एफएसडीए विभाग ने नकली अंडों की बिक्री की धर पकड़ को चलाया अभियान त्यागी रेस्टोरेंट में भी हुई खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग

रिपोर्ट/आसिफ अली

बरेली जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे नकली अण्डों से सबंधित प्राप्त शिकायतों की रोकथाम हेतु अक्षय गोयल, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, बरेली के नेतृत्व एवं निर्देशन मे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद मे अण्डा विक्रेताओ में मो० वसीम मियां पुत्र यासीन निवासी जगतपुर गौटिया, मो० सलीम पुत्र मो० यासीन, जगतपुर गौटिया,वली रजा खान, एजाज नगर,कमाल आसिफ, एजाज नगर, अमर गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता,चक महमूद, शानू एग स्टोर शहदाना बरेली, गरीब नवाज इण्टरप्राइजेज, शहदाना नेहा एग स्टोर,सबा नाज पत्नी मंसूर खान, रोहिली टोला पुराना शहर बरेली, मै० इसरार एग फतेहगजं पूर्वी, मै० श्याम इण्टरप्राइजे, फरीदपुर एसबीआई के बराबर में, भारत डिपार्टमेंटल स्टोर, परतापुर जीवन सहाय,नबी खान, सुपर जनरल स्टोर, परतापुर जीवन सहाय, मै० परवेज प्रोवीजन परतापुर जीवन सहाय, मो० उवैस खान पुत्र एजाज खान, मै० जवी एग स्टोर, मो० वसीम, सैदपुर बुजुर्ग निकट रामलीला ग्राउण्ड बहेड़ी बाजार, बरेली का सघन निरीक्षण किये गये। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान नकली अण्डे विकयार्थ भण्डारित नही पाये गये।

पुराना रोडवेज बस स्टैण्ड, बरेली स्थित प्रतिष्ठान मै० त्यागी रेस्टोरेण्ट के विरूद्ध मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय की प्राप्त शिकायत के कम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी के गठित दल के सदस्य अनिल प्रताप सिंह, राकेश कुमार एवं इन्द्रजीत सिंह द्वारा छापामार कार्यवाही की गयी।

कार्यावाही के दौरान खाद्य पदार्थ वनस्पति समोसा, प्रत्येक का 01-01 नमूना संग्रहित कर जॉच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

अक्षय गोयल, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, द्वारा बताया गया कि आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य ,पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व जनपद मे आवश्यक कार्यवाही जारी रहेगी।