बहेड़ी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान फसल जाकर राख

0 25

- Advertisement -

बहेड़ी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान फसल जाकर राख

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बहेड़ी सिंहोती में भीषण आग: सेकड़ो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों पर टूटा संकट

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सिंहोती में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। अज्ञात कारणों से भड़की आग ने देखते ही देखते करीब सेकड़ो बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही घंटों में लहलहाती फसल राख में तब्दील हो गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को फसल बचाने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों और दमकल की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

कर्ज, शादी और रोजी-रोटी पर संकट इस हादसे ने किसानों की आर्थिक स्थिति को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित किसान हैदर अली ने बताया कि उन्होंने गेहूं बेचकर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लोन चुकाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उनके सामने रोजमर्रा के खर्च चलाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।

कई किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट
कर्ज चुकाने में आई बड़ी बाधा
बेटियों की शादी की तैयारियां प्रभावित
परिवारों के सामने आजीविका का संकट
गांव में कई घरों में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मायूसी छा गई है।

मुआवजे की मांग तेज, प्रशासन से राहत की गुहार
घटना के बाद किसानों और स्थानीय संगठनों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।

किसानों का कहना है कि:जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के इंतजाम किए जाएं स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।