बरेली खोया मंडी पर छापा: मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जब्त

0 32

- Advertisement -

बरेली खोया मंडी पर छापा: मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 5 नमूने जब्त

रिपोर्ट/आसिफ अली

 

- Advertisement -

डीएम के निर्देश पर सख्त एक्शन, पनीर-खोया की जांच से मचा हड़कंप

बरेली। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए शनिवार को खोया मंडी में छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने कुतुबखाना स्थित मंडी में औचक निरीक्षण कर मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया। इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

किन दुकानों से लिए गए सैंपल रौनक ट्रेडर्स से खोया और पनीर के नमूने भगवान दास खोया सेंटर से खोया का सैंपल अफसर आलम विक्रेता से खोया का नमूना यूनुस अली के प्रतिष्ठान से खोया का सैंपल कुल 5 नमूने जब्त, जिनमें 4 खोया और 1 पनीर शामिल जांच के लिए झांसी भेजे गए नमूने
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, झांसी भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टीम में शामिल अधिकारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश तेज बहादुर सिंह राघवेंद्र प्रताप सिंह
इंद्रजीत सिंह बाजार में मचा हड़कंप छापेमारी की खबर फैलते ही कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपनी दुकानें बंद कर दीं। मंडी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।