बरेली में ‘Zero Fatality’ मिशन: SSP अनुराग आर्य की सख्ती, बेहतर काम पर इनाम—लापरवाही पर कार्रवाई तय
- Advertisement -
बरेली में ‘Zero Fatality’ मिशन: SSP अनुराग आर्य की सख्ती, बेहतर काम पर इनाम—लापरवाही पर कार्रवाई तय
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
सड़क हादसों पर जीरो टॉलरेंस, पुलिस प्रशासन का कड़ा संदेश
बरेली: जनपद में बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में Zero Fatality District (ZFD) कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए—अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष निगरानी: हादसों वाले चिन्हित स्थानों पर सख्त चेकिंग और निगरानी बढ़ाई जाएगी हेलमेट और सीट बेल्ट अभियान तेज: नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
ओवरस्पीडिंग पर शिकंजा: स्पीड लिमिट उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम
3+ मौत वाले हादसों की विशेष जांच: हर गंभीर दुर्घटना पर स्पेशल रिपोर्ट फाइल होगी
IRAD पोर्टल पर सही डेटा फीडिंग: हादसों का सटीक रिकॉर्ड अनिवार्य अच्छा काम करने वालों को इनाम भोजीपुरा थाना की सीसी टीमों को 25-25 हजार रुपये का इनाम बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और दुर्घटना नियंत्रण के लिए सराहना खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई की तैयारी कैंट और हाफिजगंज थाना क्षेत्रों की टीमों पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
देवरनियां, नवाबगंज, फतेहगंज पूर्वी, बहेड़ी, आंवला और इज्जतनगर में बढ़ते हादसों पर सख्त नजर ट्रैफिक जाम और ओवरलोडिंग पर भी फोकस
RTC योजना लागू कर जाम से राहत देने की तैयारी
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान तेज
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए फील्ड स्तर पर जिम्मेदारी तय SSP का साफ संदेश
SSP अनुराग आर्य ने कहा कि “सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। Zero Fatality का लक्ष्य हर हाल में हासिल करना होगा। लापरवाही पर सीधी कार्रवाई होगी।”