बरेली में सनसनी: 8 दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, दुर्गंध से हुआ खुलासा बदायूं रोड पर बगिया में मिला शव, इलाके में फैली दहशत

0 36

- Advertisement -

बरेली में सनसनी: 8 दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, दुर्गंध से हुआ खुलासा
बदायूं रोड पर बगिया में मिला शव, इलाके में फैली दहशत

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। जिले के आंवला क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह सनसनीखेज घटना बदायूं रोड स्थित एलपीएस कॉलेज के पीछे एक बगिया की है, जहां शीशम के पेड़ पर शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

खेतों में गेहूं काटने पहुंचे लोगों को पहले तेज दुर्गंध महसूस हुई पास जाकर देखा तो युवक का शव पेड़ से लटका मिला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की 8 दिन से लापता था सत्यवीर, परिजनों में मचा कोहराम मृतक की पहचान सिकरोड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय सत्यवीर के रूप में हुई है। वह पिछले करीब आठ दिनों से लापता था।

परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी
सत्यवीर ईंट भट्टे पर काम करता था घर से इन्वर्टर ठीक कराने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा ठेकेदार और सहकर्मी ने की पहचान घटनास्थल पर पहुंचे ईंट भट्टे के ठेकेदार नजर हसन और सहकर्मी मंजू ने शव की पहचान की।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल फोरेंसिक टीम जुटी, हर एंगल से जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर बीनू चौधरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।