बरेली में Pipping Ceremony: पंकज कुमार श्रीवास्तव बने अपर पुलिस अधीक्षक
- Advertisement -
बरेली में Pipping Ceremony: पंकज कुमार श्रीवास्तव बने अपर पुलिस अधीक्षक
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली जोन कार्यालय में आयोजित समारोह में एडीजी रमित शर्मा ने रैंक प्रतीक चिन्ह लगाकर दी प्रोन्नति की बधाई
बरेली जोन कार्यालय में आयोजित Pipping Ceremony में पुलिस विभाग के एक महत्वपूर्ण पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय बरेली पंकज कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर प्रोन्नत किया गया।
समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा और एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने पंकज कुमार श्रीवास्तव को रैंक प्रतीक चिन्ह लगाकर उनकी पदोन्नति की औपचारिक घोषणा की।
साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर बरेली मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान, पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर बरेली जोन धर्मेन्द्र कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय बरेली जोन मो. शोएब, पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम बरेली आशुतोष शिवम तथा पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू बरेली विजय कुमार राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह पदोन्नति पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा और कार्यकुशलता का परिणाम मानी जा रही है।