बरेली डीएम अविनाश सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, अंतिम मतदाता सूची जारी

0 51

- Advertisement -

बरेली डीएम अविनाश सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, अंतिम मतदाता सूची जारी

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के तहत 29.48 लाख मतदाता सूची प्रकाशित, EP Ratio और Gender Ratio में सुधार

बरेली: बरेली डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची वितरित की गई और पूरी प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई।

बरेली डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद के सभी 3835 मतदान स्थलों और 1940 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन विधिवत पूरा कर लिया गया है।

बरेली डीएम अविनाश सिंह के अनुसार, पुनरीक्षण प्रक्रिया की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 को हुई थी, उस समय जनपद में कुल 34,05,820 मतदाता दर्ज थे। इस दौरान 3499 मतदान स्थल और 1931 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। उस समय EP Ratio 59.58% और Gender Ratio 872 था।

06 जनवरी 2026 को आलेख प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या घटकर 26,91,067 हो गई थी। इसमें 7,14,753 ASD, 2,20,711 No Mapping और 3,58,387 Logical Discrepancy वाले मतदाता चिन्हित किए गए थे। इन सभी मामलों में बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी कर 27 मार्च 2026 तक सुनवाई पूरी कर ली गई।

बरेली डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि दावे और आपत्तियों की अवधि (06 जनवरी से 06 मार्च 2026) के दौरान कुल 2,76,250 फॉर्म-6, 7,111 फॉर्म-7 और 71,970 फॉर्म-8 प्राप्त हुए।

निस्तारण के बाद 2,64,672 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 6,103 नाम हटाए गए और 69,569 संशोधन किए गए।

अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसमें जनपद बरेली में कुल मतदाताओं की संख्या 29,48,987 दर्ज की गई। वर्तमान में 3835 बीएलओ और 386 बीएलओ सुपरवाइजर्स कार्यरत हैं।

बरेली डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान EP Ratio में 4.52% की वृद्धि हुई है, जो अब 51.59% हो गया है। वहीं Gender Ratio भी 815 से बढ़कर 832 पहुंच गया है, जो मतदाता सूची में संतुलन सुधार का संकेत है।

बरेली डीएम अविनाश सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतदाता सूची का अवलोकन करें और किसी भी त्रुटि की सूचना समय रहते उपलब्ध कराएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।