9वी क्लास मे फेल होने के बाद डिप्रेशन में होने की आशंका, परिजनों ने जताई हत्या की भी संभावना
- Advertisement -
9वी क्लास मे फेल होने के बाद डिप्रेशन में होने की आशंका, परिजनों ने जताई हत्या की भी संभावना
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
9वीं के छात्र का शव खंडहर मकान में मिला, दो दिन से था लापता
बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खंडहर पड़े मकान में 9वीं कक्षा के छात्र का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान आलोक विराट के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था।
जानकारी के अनुसार, आलोक विराट कक्षा 9 का छात्र था और हाल ही में परीक्षा में फेल हो गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी कारण वह मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में था और दो दिन पहले घर से चला गया था। इस संबंध में इज्जतनगर थाने में उसके पिता द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।
गुरुवार शाम को न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी स्थित एक खंडहर मकान में लिंटर से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि छात्र दो दिन पहले लापता हुआ था और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
हालांकि, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
वहीं, मृतक के पिता ने बेटे की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। इसके साथ ही परिजनों ने केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई के क्लास टीचर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।