बरेली अर्बनहाट ऑडिटोरियम में प्रवेश उत्सव आयोजित, बच्चों को पुस्तक वितरण और मेधावी छात्रों का सम्मान

0 25

- Advertisement -

बरेली अर्बनहाट ऑडिटोरियम में प्रवेश उत्सव आयोजित, बच्चों को पुस्तक वितरण और मेधावी छात्रों का सम्मान

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

डीएम अविनाश सिंह समेत अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

बरेली: प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ आज वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में देखा गया।

इसी क्रम में बरेली के अर्बनहाट स्थित ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान बच्चों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं हरुगला विद्यालय के छात्र हर्षित को उनके उत्कृष्ट विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल चलो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन और जागरूकता रैली को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।