मानसिक चिकित्सालय बरेली में नए चार्ज पर संजय कुमार अवस्थी का स्वागत

0 67

- Advertisement -

मानसिक चिकित्सालय बरेली में नए चार्ज पर संजय कुमार अवस्थी का स्वागत

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

कर्मचारियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया आश्वासन

बरेली। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) जनपद शाखा, मानसिक चिकित्सालय बरेली के अध्यक्ष इंद्र कुमार के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मानसिक चिकित्सालय परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम मुन्ना सिंह के स्थानांतरण के बाद कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के रूप में तैनात संजय कुमार अवस्थी को चार्ज मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संघ पदाधिकारियों ने संजय कुमार अवस्थी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसी अवसर पर कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने के लिए गर्वित गुलाटी का भी संघ की ओर से स्वागत किया गया।

संजय कुमार अवस्थी ने इस मौके पर कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉक्टर आलोक कुमार शुक्ला, वाहन चालक संघ के संगठन मंत्री सुरेश कुमार, संघ के संरक्षक फिराफत अली, सदस्य सबाहत शकील, ब्रजेश कुमारी, दिनेश कुमार, शिव सिंह यादव, काजिम मियां, सुनील कुमार, हरिओम शर्मा सहित मंडल मंत्री सलीम अहमद समेत कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।