PCS 2024 में राजुल भारद्वाज बने वाणिज्य कर अधिकारी, वर्षों की मेहनत लाई रंग

0 12

- Advertisement -

PCS 2024 में राजुल भारद्वाज बने वाणिज्य कर अधिकारी, वर्षों की मेहनत लाई रंग

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

दिल्ली और लखनऊ में की तैयारी, 2017 से लगातार प्रयास के बाद हासिल की बड़ी सफलता

बरेली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS 2024) परीक्षा में राजुल भारद्वाज ने वाणिज्य कर अधिकारी (Commercial Tax Officer – CTO) पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

राजुल भारद्वाज, रिटायर्ड हेल्थ एजुकेटर सुरेश कुमार शर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2017 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी की, जहां से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत नींव मिली। इसके बाद उन्होंने PCS 2024 मेंस परीक्षा की तैयारी लखनऊ में रहकर पूरी लगन और अनुशासन के साथ की।

राजुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, गुरुजनों, मित्रों और ईश्वर को दिया है। उनका कहना है कि लगातार प्रयास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी बताया कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

विशेष बात यह है कि राजुल भारद्वाज वर्तमान में टेलीग्राम के माध्यम से लगभग 2000 से अधिक छात्रों को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग भी प्रदान कर रहे हैं। वे प्रतियोगी छात्रों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित करने का कार्य भी कर रहे हैं।
हाल ही में 29 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित PCS 2025 मेंस परीक्षा में भी उन्होंने हिस्सा लिया है, जिससे उनकी निरंतर तैयारी और समर्पण का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राजुल भारद्वाज की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिश्रम और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।