ईरानी कल्चर हाउस में आयतुल्लाह खामेनेई की याद में ताज़ियत, शिया समुदाय में शोक और आक्रोश

0 85

- Advertisement -

ईरानी कल्चर हाउस में आयतुल्लाह खामेनेई की याद में ताज़ियत, शिया समुदाय में शोक और आक्रोश

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में आग़ा डॉ. अब्दुलहकीम इलाही से मिलकर जताया दुख

नई दिल्ली। शिया मुस्लिम समुदाय के विश्व विख्यात धर्मगुरु शहीद-ए-मिल्लत रहबर-ए-मुअज्जम आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई के निधन की खबर के बाद देश-विदेश में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से शिया समुदाय में गम का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर ताज़ियत और शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में भारत स्थित ईरानी कल्चर हाउस में भी शोक व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। यहां आयतुल्लाह खामेनेई के प्रतिनिधि आग़ा डॉ. अब्दुलहकीम इलाही के कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर ताज़ियत पेश कर रहे हैं।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य कलीम हैदर नक़वी सैफ़ी एडवोकेट के नेतृत्व में बैतुस्सलात मस्जिद का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आग़ा डॉ. अब्दुलहकीम इलाही से मुलाकात कर आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई समेत अन्य शहीदों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान मस्जिद की ओर से एक फ़्रेम किया हुआ ताज़ियतनामा भी भेंट किया गया।
आग़ा डॉ. इलाही ने इस अवसर पर भारत की जनता द्वारा सच्चाई का समर्थन करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यदि भारतीय लोग ईरान में होते तो वे भी अन्याय के खिलाफ उसी तरह मजबूती से खड़े होते, जैसे ईरानी जनता खड़ी है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में सैय्यद बिलाल तक़वी, सैय्यद सलमान तक़वी, सैय्यद दिलावर अब्बास नक़वी, मौलाना सैफ़ अली ज़ैदी, सैय्यद शरफ़ हैदर नक़वी, सैय्यद एहतेशाम नक़वी और सैय्यद अमजद अली ज़ैदी समेत कई प्रमुख लोग शामिल रहे।