पुलिस लाइन मे सिपाही कि हार्ट अटैक पुलिस लाइन में तैनात थे औरेया के वीरपाल

0 22

- Advertisement -

पुलिस लाइन मे सिपाही कि हार्ट अटैक पुलिस लाइन में तैनात थे औरेया के वीरपाल

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

सुबह नाश्ते के बाद बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की अचानक मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मृतक सिपाही की पहचान वीरपाल (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरेया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर के रहने वाले थे। वह वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे और पिछले करीब तीन साल से बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। वर्तमान में वह बरेली के चौपुला इलाके के पास किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब चार बजे वीरपाल ने पत्नी से नाश्ता मांगा था। नाश्ता करने के कुछ ही देर बाद उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की बात कही और आराम करने के लिए लेट गए। जब काफी देर तक वह नहीं उठे तो पत्नी संगीता ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

घबराई पत्नी ने आसपास के लोगों की मदद से तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने बताया कि वीरपाल ड्यूटी के प्रति काफी सजग और व्यवहार में सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में भी मातम पसरा हुआ है।